न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » समारोह » राजकमल कॉलेज में हवन व मंत्रोच्चार के साथ दीक्षारंभ समारोह सम्पन्न, नवप्रवेशी छात्रों को मिला अनुशासन, शिक्षा और संकल्प का मार्गदर्शन

राजकमल कॉलेज में हवन व मंत्रोच्चार के साथ दीक्षारंभ समारोह सम्पन्न, नवप्रवेशी छात्रों को मिला अनुशासन, शिक्षा और संकल्प का मार्गदर्शन

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद स्थित राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी छात्रों के लिए पारंपरिक ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित

किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन से हुई, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने सहभागिता की। ज्योतिषाचार्य प्रिंस शर्मा ने हवन का महत्व बताते हुए कहा कि इससे मानसिक, शारीरिक और पर्यावरणीय शुद्धता के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और परिश्रम के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कॉलेज जीवन में आने वाले बदलावों पर चर्चा करते हुए छात्रों को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा ने ड्रेस कोड, प्रतियोगिताओं और खेल-कूद की जानकारी दी, जबकि वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. दीपा रमन ने कॉलेज की नियमावली, समय-सारणी और परीक्षा प्रणाली से अवगत कराया। गणित विभागाध्यक्ष अजय कुमार ने छात्रों को अनुशासन व नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा में अनुशासन की भूमिका को प्रमुख बताया।कार्यक्रम में कॉलेज सचिव श्रीमती राजेश देवी, प्रबंध समिति सदस्य, प्रवक्ता एवं समस्त स्टाफ के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन में उल्लास और उमंग का माहौल रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907