न्यूज़ फ्लैश
“पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’” “गांव-गांव में खुले ‘मिनी सचिवालय’, अब प्रधान सुनेंगे जनता की फरियाद — हरिद्वार बना देश का पहला जनपद, वर्चुअल जनसुनवाई से मौके पर होगा समाधान!” “सीबीएसई हाईस्कूल में चमका एचआर पब्लिक स्कूल का नाम: 100% रिजल्ट के साथ अक्सा अंसारी 97% अंक लेकर बनीं टॉपर, 13 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान” “गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा” “अक्षय तृतीया पर हरिद्वार में भव्य आयोजन: सीएम धामी ने किया गंगा घाट का लोकार्पण, स्वामी परमानंद गिरि जी की 71वीं संन्यास जयंती मनाई गई” “हरिद्वार में पंजाब नेशनल बैंक का दमदार ‘मेगा रिटेल आउटरीच’ शो—₹55 करोड़ के लोन प्रस्तावों की बरसात, मौके पर ही करोड़ों की मंजूरी!”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुस्लिम फंड के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला ₹5000 का इनामी शातिर आरोपी मोहम्मद यूसुफ खान गिरफ्तार”

“हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुस्लिम फंड के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला ₹5000 का इनामी शातिर आरोपी मोहम्मद यूसुफ खान गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी मोहम्मद यूसुफ खान को धनौरी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर फरार वारंटियों की धरपकड़ के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त मोहम्मद यूसुफ खान पुत्र याकूब खान, निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश), ने “मुस्लिम फंड” के नाम पर लोगों को सस्ते दरों पर लोन दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। प्राप्त धन को आरोपी ने “मनी ग्रोथ मार्केटिंग” में लगाकर जल्दी अमीर बनने की योजना बनाई थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद शातिर है और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा। उसके पास से कई पहचान दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनमें अलग-अलग पतों का उल्लेख है। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, सोसाइटी कार्ड और दो डेबिट कार्ड शामिल हैं। कुछ दस्तावेजों पर नाम में भी हेरफेर पाया गया।

पुलिस अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं आरोपी किसी संगठित ठगी गिरोह से तो नहीं जुड़ा हुआ था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

421 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा”