न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » कार्यवाही » धामपुर के रेस्टोरेंट में झगड़ा कर हथियारों संग फरार हुए स्कॉर्पियो सवार 6 युवक चंडीघाट बैरियर पर पुलिस की घेराबंदी में दबोचे, पूछताछ के बाद धामपुर पुलिस को सौंपा गया

धामपुर के रेस्टोरेंट में झगड़ा कर हथियारों संग फरार हुए स्कॉर्पियो सवार 6 युवक चंडीघाट बैरियर पर पुलिस की घेराबंदी में दबोचे, पूछताछ के बाद धामपुर पुलिस को सौंपा गया

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में एक बार फिर सतर्क पुलिसिंग ने संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। गुरुवार रात्रि को नगर कंट्रोल रूम हरिद्वार द्वारा थाना श्यामपुर को सूचना दी गई कि नगीना की ओर से एक काले रंग की स्कॉर्पियो हरिद्वार की तरफ बढ़ रही है, जिसमें कुछ युवक अवैध हथियारों से लैस हैं। यह सूचना आरटीसेट के माध्यम से मिली, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने चंडीघाट, लाहड़पुर और चिडियापुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी।

चंडीघाट बैरियर पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया, जिसमें 6 व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में उनकी पहचान नरेश पांडे, चंद्रवीर सिंह, विवेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, हिमांशु और सोहान चौहान के रूप में हुई। इनमें से कुछ युवक हथियारों से लैस थे, जिसके बाद उनसे सख्ती से पूछताछ की गई।

पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि उनका धामपुर स्थित तुलाराम रेस्टोरेंट में अपने मालिक के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वे वहां से निकल भागे। घटना की सूचना धामपुर पुलिस और कंट्रोल रूम को पहले ही दी जा चुकी थी। श्यामपुर पुलिस ने तत्काल समन्वय बनाते हुए धामपुर पुलिस को बुलाया।

उपनिरीक्षक विजेंद्र धामा एवं उनकी टीम के आने पर सभी 6 युवकों को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना धामपुर पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से बरामद 12 बोर की राइफल के बारे में जांच में पाया गया कि वह लाइसेंसी थी।

इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की मुस्तैदी और समन्वय व्यवस्था की सराहना की जा रही है।

273 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *