न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » शिविर » “आदेश चौहान के उद्घाटन से सजा सेवा पर्व स्वास्थ्य शिविर : बहादराबाद में 309 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश”

“आदेश चौहान के उद्घाटन से सजा सेवा पर्व स्वास्थ्य शिविर : बहादराबाद में 309 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। 23 सितम्बर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बहादराबाद (हरिद्वार) में “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी कर कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया। शिविर में कुल 309 रोगियों ने विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श व उपचार सेवाएँ प्राप्त कीं।शिविर में अनेक चिकित्सीय सेवाएँ प्रदान की गईं, जिनमें जनरल फिजिशियन ओपीडी में 135, स्त्री रोग ओपीडी में 53, दंत विभाग में 29, बाल रोग में 10, एक्स-रे जांच 24, रक्त जांच 235, NCD स्क्रीनिंग 106, RKSK काउंसलिंग 141 रोगियों की गई। इसके अतिरिक्त दिव्यांग प्रमाण पत्र पंजीकरण 16 एवं 2 प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों, प्रशिक्षु चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, स्वास्थ्यकर्मियों और प्रशासनिक टीम ने मिलकर मरीजों को जांच व उपचार की व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।सभी की संयुक्त मेहनत से शिविर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।कैंप का उद्घाटन माननीय विधायक आदेश चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं भाजपा जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा लव शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरती बहल सहित डॉ. आशुतोष, डॉ. हेमंत आर्य,अनुज गुप्ता डॉ. मनीष, डॉ. मनोज द्विवेदी, डॉ. एस.के. सोनी, डॉ. छवि पटेल, डॉ. चारू, डॉ. जफर और डॉ. विदिशा पाल सहित आर.के.एस.के. काउंसलर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स और पूरा स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ उपस्थित रहा।यह स्वास्थ्य शिविर न केवल गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने में सफल रहा, बल्कि समुदाय को स्वास्थ्य जागरूकता से भी सशक्त किया। ऐसी पहलें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए मील का पत्थर सिद्ध होंगी।

257 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”