न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » जयंती » “उत्तराखंड की गौरवगाथा के 25 सुनहरे साल! — रजत जयंती सप्ताह में झलकेगी देवभूमि की संस्कृति, हरिद्वार में डीएम ने संभाली कमान, स्कूलों से लेकर सड़कों तक सजधज में डूबेगा पूरा जिला”

“उत्तराखंड की गौरवगाथा के 25 सुनहरे साल! — रजत जयंती सप्ताह में झलकेगी देवभूमि की संस्कृति, हरिद्वार में डीएम ने संभाली कमान, स्कूलों से लेकर सड़कों तक सजधज में डूबेगा पूरा जिला”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश भर में रजत जयंती समारोह मनाए जाएंगे। रजत जयंती सप्ताह मनाए जाने के लिए जिला अधिकारी ने विभिन्न विभागों को तैयारी एवं व्यवस्थाओं की बैठक ली।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाना है ।उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों के अधीन जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है,।उनका लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराए जाने के लिए सभी संचालित योजनाओं का पूर्ण डेटा तैयार किया जाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके स्तर से जो भी कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उसका पूर्ण जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि 3 से 9 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत,जिला पंचायत के अधिकारियों से जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने पर जोर दिया । इसके साथ ही सभी पार्कों की साफ सफाई व्यवस्था ,पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों में महापुरुषों ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकार्यों की लगी मूर्तियो की भी साफ सफाई की व्यवस्था सुनाश्चित करने के निर्देश दिए।।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं के माध्यम से विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखंड निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराए। पर्यटनऔर वन विभाग के साथ समन्वय करते हुए पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

उन्होंने शिक्षा विभाग,युवा कल्याण विभाग एवं सूचना विभाग को निर्देशित किया है कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर उत्तराखंड की लोक संस्कृतिक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ले।उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी,मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी आर के सिंह,उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी,डीएसओ तेजबल सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

115 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”