“बहादराबाद जामा मस्जिद पहुंचे अवि चौहान, ईद पर दिया भाईचारे का संदेश : हरिद्वार में अमन-चैन और अकीदत के साथ संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज”
(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को पूरी अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बहादराबाद, गढ़मीरपुर, ज्वालापुर, पिरान कलियर, रुड़की, लक्सर और भगवानपुर समेत जिलेभर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा कर…













