“कुंभ-2027 की तैयारियों में प्रशासन फुल एक्शन मोड में! मेलाधिकारी सोनिका ने मेला क्षेत्र के निर्माण कार्यों का लिया सघन जायज़ा, पेयजल से लेकर घाट-सफाई तक व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मेलाधिकारी, कुम्भ मेला-2027, हरिद्वार सोनिका ने मेला क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया । उन्होंने पंतद्वीप एवं लालजीवाला सैक्टर में जल निगम, हरिद्वार द्वारा कराये जा रहे आर०सी०सी० इनफिल्ट्रेशन वैल का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त बैरागी सैक्टर में बनाये जा रहे 1500 के० एल० क्षमता का…













