“आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संग – हरिद्वार की गंगा घाट पर गूंजा स्वच्छता का बिगुल, ‘एक घंटा, एक दिन, एक साथ’ के संकल्प से जनमानस ने उठाया गंगा माँ को निर्मल रखने का बेड़ा!”
(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। “स्वच्छता ही सेवा – स्वच्छोत्सव 2025” के अंतर्गत 25 सितम्बर 2025 को हरिद्वार की हृदयस्थली हर की पैड़ी पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल और श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त प्रयास से एक प्रेरणादायी स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान की थीम थी – “एक घंटा, एक दिन, एक…













