“मुख्य विकास अधिकारी का बड़ा एक्शन: पीएम जनमन योजना में गड़बड़ी पकड़ी, ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोका – विभागीय कार्रवाई के आदेश”
(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार आकांक्षा कोण्डे के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना के तहत सिस्टम द्वारा अस्वीकृत किए गए कुल 45 परिवारों की पुनः जाँच मानस मित्तल, खण्ड विकास अधिकारी, बहादाराबाद द्वारा की गई। स्थलीय जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी में पीएमजनमन योजना अन्तर्गत कुल…













