आतंकी हमले में शहीद विनय नरवाल को अंतिम विदाई, पिता ने नम आंखों से किया अस्थि विसर्जन
(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए करनाल निवासी विनय नरवाल की अस्थियां शुक्रवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर पूरे विधि-विधान से अस्थि विसर्जन किया गया। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित पंडित सूरज शर्मा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। विनय के पिता राजेश नरवाल ने नम आंखों से…













