न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » घटना » 10 साल की प्रेम कहानी बनी खौफनाक ट्रेज़डी, प्रेमिका को जलाकर खुद भी लगाई आग

10 साल की प्रेम कहानी बनी खौफनाक ट्रेज़डी, प्रेमिका को जलाकर खुद भी लगाई आग

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवा शहीद इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

10 साल से प्रेम संबंध में रहे युवक और युवती के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने पहले प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया, फिर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद युवक ने खुद पर भी पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

झुलसी हालत में दोनों को 108 एंबुलेंस के ज़रिए रुड़की सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

पीड़िता ने अस्पताल में बयान देते हुए बताया कि युवक के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने दूसरा रिश्ता तय कर लिया। इसी बात से नाराज़ होकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

पीड़िता देवबंद के नागल क्षेत्र की रहने वाली है और रुड़की में काम करती थी, जबकि आरोपी युवक मुजफ्फरनगर का निवासी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

540 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *