न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » निर्देश » हरिद्वार में सोलर स्ट्रीट और हाईमास्क लाइट लगाने के निर्देश, अंधेरे से मिलेगा छुटकारा

हरिद्वार में सोलर स्ट्रीट और हाईमास्क लाइट लगाने के निर्देश, अंधेरे से मिलेगा छुटकारा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई बैठक में जनपद में सोलर स्ट्रीट लाइट और सोलर हाईमास्क लाइट लगाए जाने को लेकर अहम निर्देश जारी किए गए।

जिलाधिकारी ने वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, उरेड़ा को निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास खंड से 10 बड़े गांव चिन्हित कर वहां कम से कम 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं। साथ ही चयनित गांवों की सूची संबंधित विधायकों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, सार्वजनिक स्थल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पार्किंग स्थल और मंदिरों जैसे स्थानों को चिन्हित कर वहां सोलर हाईमास्क लाइटें लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद का कोई भी सार्वजनिक स्थान अंधेरे में नहीं रहना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में वरिष्ठ परयोजना अधिकारी उरेड़ा ने लाइट लगाने की कार्ययोजना की जानकारी दी। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी व जिला पंचायत अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

230 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *