न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हेल्थ » रामपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

रामपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

(शहजाद अली हरिद्वार)रामपुर। नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन परवेज़ सुल्तान की पहल पर मंगलवार को स्टार पब्लिक स्कूल (चेयरमैन कार्यालय परिसर) में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आंखों से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित उपचार की सुविधा प्रदान करना था।

शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा आंखों की जांच की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे प्रमुख रूप से शामिल रहे। जांच के दौरान मरीजों को उचित परामर्श के साथ-साथ चश्मों की जानकारी भी दी गई।

चेयरमैन परवेज़ सुल्तान ने बताया कि ऐसे शिविर समय-समय पर नगर में आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

शिविर शाम 5 बजे तक चला और सफल आयोजन के लिए लोगों ने नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया।

ALSO READ  लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा, क्या कहते हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा जदू और विपक्षी कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496