Home » आरोप » मथुरा दत्त जोशी का आरोप: कांग्रेस ने बार-बार संविधान को किया कमजोर

मथुरा दत्त जोशी का आरोप: कांग्रेस ने बार-बार संविधान को किया कमजोर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पूर्व राज्य दर्जा मंत्री मथुरा दत्त जोशी ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का संविधान बचाओ नारा सिर्फ एक राजनीतिक छलावा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास में बार-बार संविधान से खिलवाड़ किया है। धारा 356 का सबसे अधिक दुरुपयोग इसी पार्टी ने किया, जिससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा।

उन्होंने आपातकाल के दौरान संसद की अवधि पांच से छह वर्ष करने और इंदिरा गांधी को आजीवन प्रधानमंत्री बनाने जैसे प्रस्तावों को भी संविधान विरोधी बताया।

जोशी ने कहा कि आज जब देश पीएम मोदी के नेतृत्व में एकजुट है, कांग्रेस भ्रम फैलाकर जनता का मनोबल तोड़ने में लगी है। प्रेस वार्ता में भाजपा के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

51 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!