न्यूज़ फ्लैश
“जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”
Home » अभियान » भगवानपुर में शराब के ठेकों पर छापेमारी, मिलीं भारी अनियमितताएं

भगवानपुर में शराब के ठेकों पर छापेमारी, मिलीं भारी अनियमितताएं

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी भगवानपुर अजयवीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम चोली छाप्पुर और इमलीखेड़ा स्थित शराब के ठेकों पर छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ठेकों पर कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। टीम ने मौके पर दस्तावेजों की गहन जांच की,

जिसमें बिक्री रजिस्टर का अभाव, स्टॉक का गड़बड़ मिलान और एमआरपी से अधिक दर पर शराब बेचने की शिकायतें सामने आईं।

छापेमारी के दौरान कुछ कर्मचारियों के पास पहचान पत्र भी नहीं मिले, वहीं लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के भी कई प्रमाण पाए गए।

उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी और संबंधित ठेका संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी

। उन्होंने कहा कि शासन के आदेशों का पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ठेकों पर इसी तरह औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

जनता से भी अपील की गई कि यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना प्रशासन को दें।

 

498 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”