(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: भगत सिंह चौक पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार शिव भोला सिंह (पुत्र राम निहोर), निवासी कृपाल आश्रम, महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार के सिर पर गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही यातायात विभाग के अपर उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह व कांस्टेबल शेर सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को उठाकर ई-रिक्शा के माध्यम से सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान घायल के सिर में टांके लगाए गए। उपचार के उपरांत, पुलिस द्वारा उनके पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर बुलाया गया और घायल को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक बड़ा हादसा टल गया।
226 Views

















































