न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » शिविर » बहादराबाद में कानूनी जागरूकता शिविर, UCC पर दी गई विशेष जानकारी

बहादराबाद में कानूनी जागरूकता शिविर, UCC पर दी गई विशेष जानकारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, बहादराबाद — कोर यूनिवर्सिटी की ओर से बहादराबाद में एक विशेष कानूनी सहायता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में जज सिमरनजीत कौर (DLSA), एडवोकेट डॉ. प्रियंका अग्रवाल, ग्राम प्रधान नीरज चौहान, कॉलेज के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान कोर यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के छात्रों ने ग्रामीणों को यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध, और उपभोक्ता कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

खासतौर पर UCC को लेकर ग्रामीणों में विशेष रुचि देखी गई। उपस्थित लोगों ने इस विषय पर कई सवाल पूछे, जिनका उत्तर छात्रों और विशेषज्ञों ने विस्तार से दिया।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था।

आयोजकों का मानना है कि यह पहल सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

247 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *