न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा BIG BREAKING:भारी बारिश का अलर्ट! देहरादून में कल कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया बड़ा आदेश BIG BREAKING:मुफ्ती शमून कासमी का बड़ा बयान: “भाजपा ने मुसलमानों को वोट बैंक नहीं, देश की मुख्यधारा से जोड़ा”
Home » देश » नन्हेड़ा लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक फरार

नन्हेड़ा लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर। नन्हेड़ा अनंतपुर में 6 फरवरी को हुई लूट की घटना में शामिल एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल, रुड़की में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, लूटकांड का आरोपी अंशुल पुत्र प्रवीण, निवासी हरचन्दपुर, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार, सोमवार को एक अन्य व्यक्ति के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर मंगलौर की ओर से भगवानपुर की तरफ आ रहा था।

सूचना मिलने पर थाना भगवानपुर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और कुंजा बहादुरपुर के बाहर रेल पटरी के किनारे सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक बुलेट पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें अंशुल के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका साथी जंगल की ओर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग अभियान चला रही है। पुलिस अब अंशुल के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

ALSO READ  लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा, क्या कहते हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा जदू और विपक्षी कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 4 6 4
Users Today : 209
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 4 6 4
Users Today : 209
Users Yesterday : 1179