न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश” “शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश”
Home » अभियान » कश्मीर आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड हाई अलर्ट पर, हरिद्वार में सघन चेकिंग अभियान

कश्मीर आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड हाई अलर्ट पर, हरिद्वार में सघन चेकिंग अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

राज्यभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खासकर धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील हरिद्वार जिले में पुलिस ने देर रात से ही सघन चेकिंग अभियान चलाया।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिले के बॉर्डर क्षेत्रों के साथ ही सभी प्रमुख हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहनों की सख्त जांच की जा रही है।

पुलिस ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से सटे बॉर्डर इलाकों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।

सुरक्षा को लेकर सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

राज्य के आला अधिकारियों के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

270 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *