न्यूज़ फ्लैश
“रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश” “होली की हुड़दंग बनी खूनी जंग! बिशनपुर कुंडी में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, 50 से ज्यादा लोगों के बीच लाठी-डंडे चले, कई घायल — पथरी पुलिस जांच में जुटी” “होली पर बड़ा खतरा टला: सीएनजी से लदे दो ट्रकों की भीषण टक्कर से दहला खानपुर, गैस रिसाव के बीच पुलिस की जान जोखिम में डालकर कार्रवाई, संभावित विस्फोट से बचीं कई जिंदगियां!” “7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा
Home » निर्देश » इंजीनियरिंग कॉलेजों में मानकों के अनुसार फैकल्टी तैनात की जाए: सीएम धामी

इंजीनियरिंग कॉलेजों में मानकों के अनुसार फैकल्टी तैनात की जाए: सीएम धामी

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के लिए मंगलवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कॉलेजों में तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही आधुनिक लैब, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, हॉस्टल, बाउंड्री वॉल और सड़क कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी की जाएं।

मुख्यमंत्री ने छात्र पंजीकरण में कमी पर नाराजगी जताई और कहा कि उद्योगों की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार कर छात्रों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कैंपस प्लेसमेंट की बेहतर व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

पिथौरागढ़ के मड़धूरा में बने भवन में कक्षाएं शुरू न होने पर सीएम ने नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दिए। भवन पर करीब 15 करोड़ खर्च होने के बावजूद संचालन न होने को गंभीर लापरवाही बताया।

जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में नियुक्तियों और प्रमोशन में गड़बड़ी की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने एसआईटी जांच के निर्देश दिए। बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

188 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”