(शहजाद अली हरिद्वार)ब्रेकिंग न्यूज़: हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में विजिलेंस टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट गांव में मंगलवार सुबह विभागीय छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार टीम नियमित कार्रवाई के तहत मौके पर पहुंची थी,
तभी कुछ स्थानीय युवकों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान टीम पर कथित रूप से हमला किए जाने की सूचना है। घटना में विजिलेंस टीम को आंशिक क्षति पहुंची है, हालांकि किसी गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हमलावरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। क्षेत्र में एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।



































