न्यूज़ फ्लैश
“जन अधिकार पार्टी (ज.) का सख्त संदेश: हरिद्वार में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर हो कड़ी कानूनी कार्रवाई, एसएसपी को सौंपा गया ज्ञापन” “रामनगर में गूंजा लोकतंत्र का स्वर: योगेश भारती बने प्रांतीय अध्यक्ष, विनीत कुमार गौड़ संभालेंगे महामंत्री पद — ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव में नई टीम का दमदार आगाज़” “शराबी ड्राइविंग पर सख्ती का डंडा: 12 पॉइंट में लाइसेंस सस्पेंड, बार-बार पकड़े गए तो स्थायी रद्द — नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, सड़क सुरक्षा पर सरकार का कड़ा एक्शन!” “रुड़की में ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई: ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में पल्स मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी, नारकोटिक दवाओं के रिकॉर्ड खंगाले” “धार्मिक टिप्पणी वाला वीडियो पड़ा भारी: कनखल में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बोली– माहौल बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगी कोई रियायत!” “लक्सर में गन्ने के खेत में चल रही थी खौफनाक गौकशी की साजिश, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से दो गायों की बची जान; डेढ़ कुंतल गौमांस, खाल और अन्य पशु अंग बरामद, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश”
Home » आगाज़ » “रामनगर में गूंजा लोकतंत्र का स्वर: योगेश भारती बने प्रांतीय अध्यक्ष, विनीत कुमार गौड़ संभालेंगे महामंत्री पद — ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव में नई टीम का दमदार आगाज़”

“रामनगर में गूंजा लोकतंत्र का स्वर: योगेश भारती बने प्रांतीय अध्यक्ष, विनीत कुमार गौड़ संभालेंगे महामंत्री पद — ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव में नई टीम का दमदार आगाज़”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। आज रामनगर नैनीताल में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योगेश भारती को प्रांतीय अध्यक्ष एवं विनीत कुमार गौड़ को प्रांतीय महामंत्री चुना गया।ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन, उत्तराखंड

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन, उत्तराखंड के तत्वाधान में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी दीपक /कुमार, ललित सिंह ग्वाल, असलम अली एवं गिरजेश कांडपाल की देखरेख में पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराई गई।निर्वाचन में प्रदेश अध्यक्ष पद पर योगेश भारती निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। प्रदेश महामंत्री पद के लिए श्रीमती संतोषी नेगी, विनीत कुमार गौड़ एवं देवेंद्र सिंह रावत के मध्य मतदान कराया गया। कुल मतों में से विनीत कुमार गौड़ को 35 मत, देवेंद्र सिंह रावत को 11 मत एवं श्रीमती संतोषी नेगी को 8 मत प्राप्त हुए। परिणामस्वरूप विनीत कुमार गौड़ को प्रदेश महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। प्रदेश के 13 जनपदों से अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई। निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष योगेश भारती एवं प्रदेश महामंत्री विनीत कुमार गौड़ को विधि-सम्मत शपथ गिरजेश कांडपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा दिलाई गई। निर्वाचन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतन सिंह बिष्ट द्वारा अपने दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात पूर्व कार्यकारिणी को विधिवत भंग कर नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न कराया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि तीसरी बार नैनीताल जनपद को प्रदेश सम्मेलन की जिम्मेदारी दी गई। सम्मेलन के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उमेश जोशी, विवेक पाल बिष्ट एवं श्री पीतांबर आर्य, दीपक सिंह एवं नैनीताल जनपद का विशेष योगदान सराहनीय रहा। एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। योगेश भारती व प्रांतीय महामंत्री विनीत कुमार गौड़ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन अपने संवर्ग हित में सभी जनपदों के जनपद अध्यक्षों के साथ मिलकर अपनी विभिन्न मांगों को समय-समय पर उचित माध्यम से हमेशा तत्पर रहेंगे एवं अपने सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए यह कहा कि संवर्ग की विभिन्न समस्याओं को शासन स्तर पर उचित माध्यम से उठाने और पूर्ण कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा ।

23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“लक्सर में गन्ने के खेत में चल रही थी खौफनाक गौकशी की साजिश, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से दो गायों की बची जान; डेढ़ कुंतल गौमांस, खाल और अन्य पशु अंग बरामद, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश”