न्यूज़ फ्लैश
“कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर” “Pushkar Singh Dhami का बेटियों के नाम बड़ा तोहफा: नंदा गौरा योजना में 33 हजार से अधिक बालिकाओं को 145 करोड़ की सौगात, शिक्षा से रोजगार तक सशक्तिकरण का मजबूत संकल्प” “हरिद्वार में गूंजा उद्योग का शंखनाद: भव्य फार्मा समिट में 150 प्रदर्शकों की चमक, उत्तराखंड की धरती पर तकनीक, नवाचार और उद्यमिता का विराट संगम” “आपदा प्रबंधन कार्यों पर सख्त हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित: निर्माण योजनाओं की समीक्षा, यूसी तत्काल देने के निर्देश, नालों-गदेरों की सफाई और जलभराव रोकने पर विशेष जोर”
Home » संगम » “हरिद्वार में गूंजा उद्योग का शंखनाद: भव्य फार्मा समिट में 150 प्रदर्शकों की चमक, उत्तराखंड की धरती पर तकनीक, नवाचार और उद्यमिता का विराट संगम”

“हरिद्वार में गूंजा उद्योग का शंखनाद: भव्य फार्मा समिट में 150 प्रदर्शकों की चमक, उत्तराखंड की धरती पर तकनीक, नवाचार और उद्यमिता का विराट संगम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज को लघु उद्योग भारती हरिद्वार एवं एम्पटेक इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में भव्य फार्मा समिट एवं उद्यमी सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में देशभर से फार्मा मशीनरी एवं टेस्टिंग मशीनरी निर्माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 150 प्रदर्शकों ने अत्याधुनिक मशीनरी एवं नवीन तकनीकों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतु खंडूरी (विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड) रहीं। विशिष्ट अतिथियों में प्रकाश चंद्र (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, लघु उद्योग भारती), डॉ. शैलेंद्र (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड), आदेश चौहान (विधायक), कैलाश मैलाना, विजय सिंह तोमर, रोहित भाटिया तथा फार्मा मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में विख्यात संदीप जैन सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने उत्तराखंड में फार्मा उद्योग की बढ़ती संभावनाओं, गुणवत्ता मानकों एवं नवाचार पर बल दिया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

यह समिट उद्योग जगत के लिए तकनीकी आदान-प्रदान, नेटवर्किंग एवं नए व्यापारिक अवसरों का प्रभावी मंच सिद्ध हो रहा है।

समारोह में मनोज पुंडीर, कुलदीप सिंह, निखिल गोयल, गजेंद्र सिंह, अशोक शुक्ल, सुमित अग्रवाल, अमित त्यागी आदि उपस्थित रहे ।

40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *