न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार कुंभ 2027 को केंद्र का महा-सहयोग: 500 करोड़ की सौगात पर गदगद हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले—मोदी सरकार के साथ मिलकर रचेंगे दिव्य-भव्य इतिहास” “होली-रमजान से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा का बड़ा एक्शन: चौहान डेयरी से 5 कुंतल पनीर जब्त, रिलायंस गोदाम व ब्लिंककिट पर भी चला जांच का चाबुक!” “कार्मिकों की सुरक्षा पर सख्त हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – सरकारी दफ्तरों में बनेगी सख्त एसओपी, दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई” “कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ का दिल्ली दरबार में दमदार जलवा: राहुल गांधी ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला, बोले— जल्द बनूंगा आपके जिम का मेंबर!” “ऑपरेशन स्माइल की बड़ी कामयाबी: गुरुग्राम से घूमने निकले तीन मासूम हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिले, पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित लौटाया घर — परिजनों की आंखों में लौट आई मुस्कान” “मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल! सिडकुल पुलिस की छापेमारी में बिजनौर का शातिर गिरफ्तार, नकली आधार कार्ड और मार्कशीट का भंडाफोड़”
Home » निरीक्षण » “निशा यादव का सख्त तेवर: हरिद्वार यातायात पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण, अनुशासन और उत्कृष्ट टर्नआउट पर दिया विशेष जोर”

“निशा यादव का सख्त तेवर: हरिद्वार यातायात पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण, अनुशासन और उत्कृष्ट टर्नआउट पर दिया विशेष जोर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज पुलिस अधीक्षक यातायात/क्राइम निशा यादव द्वारा यातायात पुलिस लाइन (कमलदास कुटिया), हरिद्वार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कार्यालय, भोजनालय एवं स्टोर से संबंधित आवश्यक अभिलेखों/दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया तथा समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी को उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा उपस्थित समस्त कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट टर्नआउट बनाए रखने, कर्तव्यों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

82 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *