(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुरकान ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. ललित नारायण मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान विधायक फुरकान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों और जनसमस्याओं को विस्तार से रखा।
बैठक में विशेष रूप से जर्जर सड़कों के निर्माण, ग्रामीण व शहरी इलाकों में पेयजल की गंभीर समस्या तथा शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधारों पर गहन चर्चा की गई। विधायक फुरकान ने कहा कि खराब सड़कों के कारण आमजन को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
इसके साथ ही उन्होंने सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। CDO डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। विधायक फुरकान ने उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही ठोस लाभ मिलेगा।



































