न्यूज़ फ्लैश
“कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर” “Pushkar Singh Dhami का बेटियों के नाम बड़ा तोहफा: नंदा गौरा योजना में 33 हजार से अधिक बालिकाओं को 145 करोड़ की सौगात, शिक्षा से रोजगार तक सशक्तिकरण का मजबूत संकल्प” “हरिद्वार में गूंजा उद्योग का शंखनाद: भव्य फार्मा समिट में 150 प्रदर्शकों की चमक, उत्तराखंड की धरती पर तकनीक, नवाचार और उद्यमिता का विराट संगम” “आपदा प्रबंधन कार्यों पर सख्त हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित: निर्माण योजनाओं की समीक्षा, यूसी तत्काल देने के निर्देश, नालों-गदेरों की सफाई और जलभराव रोकने पर विशेष जोर”
Home » कार्यवाही » “मुन्ना-मुन्नी गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: फर्जी प्रवेश पत्र से दिलवाई हाईस्कूल परीक्षा, खुद को प्रिंसिपल बताकर रचा था बड़ा षड्यंत्र!”

“मुन्ना-मुन्नी गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: फर्जी प्रवेश पत्र से दिलवाई हाईस्कूल परीक्षा, खुद को प्रिंसिपल बताकर रचा था बड़ा षड्यंत्र!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। 24 फरवरी को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज सलेमपुर में दूसरे के नाम पर फर्जी रूप से परीक्षा दिए जाने के संबंध में वादी सुरेश चन्द्र द्विवेदी, प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कॉलेज सलेमपुर (महदूद) द्वारा थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 59/2026 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत कराया गया था। इस प्रकरण में रानीपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 03 “मुन्ना भाई” व 04 “मुन्नी बहनों” को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए गए थे।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर आशुतोष सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत विवेचना करते हुए फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर परीक्षा दिलवाने वाले मुख्य साजिशकर्ता को चिन्हित किया गया।26 फरवरी को आरोपी चंगेज अंसारी पुत्र जहीर अंसारी, निवासी मेन रोड मोहल्ला चौहनान, ज्वालापुर, उम्र 40 वर्ष को पूछताछ के उपरांत हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वयं को अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल ज्वालापुर का प्रिंसिपल बताया गया तथा “द सक्सेज प्वॉइंट” नाम से व्हाट्सएप/सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग संचालित करने की बात स्वीकार की गई।

आरोपी ने ट्यूशन के नाम पर छात्रा के परिजनों से परीक्षा पास कराने के लिए धनराशि ली तथा एक अन्य छात्रा की फोटो का उपयोग कर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया। उक्त फर्जी प्रवेश पत्र के आधार पर वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरी छात्रा को परीक्षा दिलाई गई।

पुलिस द्वारा आरोपी को धोखाधड़ी एवं कूट रचना कर सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण कराने के अपराध में हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में प्रकाश में आए सावित्री शिक्षा सदन रावली महदूद की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपित

चंगेज अंसारी पुत्र जहीर अंसारी, निवासी ज्वालापुर का चालान कर दिया गया है।

261 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *