(शहजाद अली हरिद्वार) दिल्ली। Rahul Gandhi से दिल्ली में मुलाकात कर कोटद्वार के युवक दीपक कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में एक मुस्लिम बुजुर्ग दुकानदार को बचाकर सुर्खियों में आए दीपक को सोशल मीडिया पर ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से भी जाना जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात कर उनके साहस की सराहना की और हौसला बढ़ाया।
दीपक कुमार ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है और उन्हें किसी से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।
दीपक ने दावा किया कि राहुल गांधी ने जल्द ही उनके जिम में आकर मेंबरशिप लेने की भी बात कही। मुलाकात के दौरान कोटद्वार के विजय रावत और एक अन्य युवक भी मौजूद रहे।
दीपक की मुलाकात कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से भी हुई, जिन्होंने उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को ऐसे युवाओं की जरूरत है।
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि “हर इंसान, एक समान” ही सच्ची भारतीयता है।


































