(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान को गोली मार दी।
हमले में मौके पर मौजूद कृष्ण बाल उर्फ नानू पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हमलावरों की तलाश जारी है।
510 Views



































