न्यूज़ फ्लैश
“श्रीनगर में युवाओं का महासंवाद: सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे ‘विकसित भारत’ का मंत्रोच्चार, मेडिकल छात्रों को देंगे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश, डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशेष अतिथि” “शिक्षा जगत में नई जिम्मेदारी का आगाज़: डॉ. शिवकुमार चौहान ने संभाली गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी की कमान, शोध और उपलब्धियों को देंगे नई उड़ान” “हरिद्वार में ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ की गूंज: संत निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण बना ऐतिहासिक जनआंदोलन, 1500 स्थानों पर एक साथ जल संरक्षण का महाअभियान” “लगातार चौथी जीत से दहाड़ा भारत! 🇮🇳 दुबे की तूफानी फिफ्टी और चक्रवर्ती की फिरकी में फंसा नीदरलैंड्स, 17 रन से जीतकर ग्रुप A में मजबूत पकड़” “21 फरवरी से सजेगा सुपर-8 का महासंग्राम! भारत-पाक समेत दिग्गज टीमों की भिड़ंत से गरजेगा ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026, सेमीफाइनल की दौड़ में मचेगा रोमांच का तूफान “ “जन-जन की सरकार पहुँची गदरजुड़ा: 118 लोगों को योजनाओं का लाभ, 86 प्रमाण पत्र मौके पर जारी, समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन ने जीता क्षेत्रवासियों का दिल”
Home » ऐलान » “गुजरात मॉडल से बदलेगी उत्तराखंड की सहकारिता तस्वीर: डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान—अन्न भंडारण, पारदर्शी क्रेडिट और डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा ग्रामीण अर्थतंत्र”

“गुजरात मॉडल से बदलेगी उत्तराखंड की सहकारिता तस्वीर: डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान—अन्न भंडारण, पारदर्शी क्रेडिट और डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा ग्रामीण अर्थतंत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आज गांधीनगर में सहकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर संस्थानों के कार्यकलापों, अन्न भंडारण व्यवस्था, बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल विस्तार और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी ली।मीडिया को जारी बयान में डाॅ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए गुजरात के सफल सहकारिता मॉडल को अपनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में सहकारी संघों, बैंकों व समितियों में आधुनिक प्रबंधन प्रणाली, वैज्ञानिक अन्न भंडारण, पारदर्शी क्रेडिट व्यवस्था और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष फोकस कर सहकारिता आंदोलन को नई दिशा दी जाएगी। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे।आधुनिक अन्न भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण

गुजरात प्रवास के दौरान डाॅ. रावत ने आज गांधीनगर स्थित सरढव सेवा सहकारी मंडली लिमिटेड के पीएम श्री अन्न भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने वैज्ञानिक व सुरक्षित भंडारण व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रणाली किसानों की उपज को सुरक्षित रखने और खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे किसानों की आय वृद्धि और खाद्य सुरक्षा के लिए प्रभावी मॉडल बताया।वित्तीय व क्रेडिट प्रणाली की ली जानकरी

डाॅ. रावत ने गांधीनगर जिला सहकारी संघ तथा जिला सहकारी ऋण समिति लिमिटेड का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समिति के पारदर्शी प्रबंधन, क्रेडिट प्रणाली और वित्तीय समावेशन की योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। अपने भ्रमण के दौरान डाॅ. रावत ने जिला सहकारी संघ गांधीनगर के अध्यक्ष कोदरभाई आर पेटल से मुलाकात की और सहकारिता के विभिन्न आयामों, योजनाओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान डाॅ. रावत ने उत्तराखंड में संचालित विभिन्न सहकारी योजनाओं का जानकारी भी साझा की।

डाॅ. रावत ने कहा कि सहकारिता सामाजिक समरसता, सामूहिक भागीदारी और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। गुजरात के प्रेरणादायी अनुभवों से सीख लेकर उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीण विकास, वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य को नई मजबूती मिलेगी

23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“श्रीनगर में युवाओं का महासंवाद: सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे ‘विकसित भारत’ का मंत्रोच्चार, मेडिकल छात्रों को देंगे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश, डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशेष अतिथि”