न्यूज़ फ्लैश
“श्रीनगर में युवाओं का महासंवाद: सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे ‘विकसित भारत’ का मंत्रोच्चार, मेडिकल छात्रों को देंगे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश, डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशेष अतिथि” “शिक्षा जगत में नई जिम्मेदारी का आगाज़: डॉ. शिवकुमार चौहान ने संभाली गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी की कमान, शोध और उपलब्धियों को देंगे नई उड़ान” “हरिद्वार में ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ की गूंज: संत निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण बना ऐतिहासिक जनआंदोलन, 1500 स्थानों पर एक साथ जल संरक्षण का महाअभियान” “लगातार चौथी जीत से दहाड़ा भारत! 🇮🇳 दुबे की तूफानी फिफ्टी और चक्रवर्ती की फिरकी में फंसा नीदरलैंड्स, 17 रन से जीतकर ग्रुप A में मजबूत पकड़” “21 फरवरी से सजेगा सुपर-8 का महासंग्राम! भारत-पाक समेत दिग्गज टीमों की भिड़ंत से गरजेगा ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026, सेमीफाइनल की दौड़ में मचेगा रोमांच का तूफान “ “जन-जन की सरकार पहुँची गदरजुड़ा: 118 लोगों को योजनाओं का लाभ, 86 प्रमाण पत्र मौके पर जारी, समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन ने जीता क्षेत्रवासियों का दिल”
Home » संदेश » “सिल्वर मेडल विजेता सूरज चौधरी का डीपीएस दौलतपुर में भव्य सम्मान: ‘मोबाइल छोड़ो, मैदान चुनो’ के जोशीले संदेश से गूंजा परिसर, 300 नन्हे खिलाड़ियों में जागा चैंपियन बनने का जज़्बा”

“सिल्वर मेडल विजेता सूरज चौधरी का डीपीएस दौलतपुर में भव्य सम्मान: ‘मोबाइल छोड़ो, मैदान चुनो’ के जोशीले संदेश से गूंजा परिसर, 300 नन्हे खिलाड़ियों में जागा चैंपियन बनने का जज़्बा”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम द्वारा सिल्वर मेडल जीतने के उपलक्ष्य में आज डीपीएस दौलतपुर में खिलाड़ी सूरज चौधरी को सम्मानित किया गया।

विद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण स्केटिंग प्रतियोगिता के दौरान सूरज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजीत सिंह नेगी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से 80 बच्चों ने पदक प्राप्त किए। सूरज चौधरी ने विजेता बच्चों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि “मोबाइल नहीं, मैदान चुनो… तभी चैंपियन बनोगे।”नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण देखकर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश का खेल भविष्य स्वर्णिम है। बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। सूरज चौधरी ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन मिलने पर स्कूल स्तर से ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं। विद्यालय द्वारा मिला सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

46 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“श्रीनगर में युवाओं का महासंवाद: सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे ‘विकसित भारत’ का मंत्रोच्चार, मेडिकल छात्रों को देंगे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश, डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशेष अतिथि”