न्यूज़ फ्लैश
” 200 साल की हिन्दी पत्रकारिता का गौरवगान: हरिद्वार से राज्यपाल का आह्वान—लेखनी बने नवभारत निर्माण का शंखनाद, सकारात्मक पत्रकारिता से पहुँचे राष्ट्रनिर्माण का संदेश करोड़ों तक” “हर की पौड़ी पर गंगा में विलीन होंगी ‘अजित दादा’ की अस्थियाँ — 5 फरवरी को दिल्ली से हरिद्वार तक भव्य अस्थि कलश यात्रा, सुबह 11 बजे होगा पावन विसर्जन” “भारत माता मंदिर में राष्ट्र चेतना का महोत्सव: स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की स्मृति में श्रीविग्रह स्थापना, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और सीएम फडणवीस ने बताया राष्ट्र निर्माण का अविस्मरणीय योगदान” “खेड़ाजट में सनसनीखेज गोलीकांड का पर्दाफाश: मां-बेटे पर जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद” “हरिद्वार पुलिस में भूचाल! कप्तान प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, आधे से ज़्यादा थाने-कोतवालियों के प्रभारी बदले, 11 इंस्पेक्टर व 4 दारोगाओं का तबादला” “परीक्षा पे चर्चा” में उत्तराखंड के हर विद्यालय की अनिवार्य भागीदारी, 7 लाख से अधिक छात्रों का रिकॉर्ड पंजीकरण, 6 फरवरी को पीएम मोदी देंगे तनावमुक्त परीक्षा का मंत्र — शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान
Home » समाधान » “कुत्तों की शिकायत अब झटपट हल — नगर निगम हरिद्वार ने शुरू की डॉग हेल्पलाइन, ABC से लेकर स्ट्रीट डॉग मैनेजमेंट तक मिलेगा त्वरित समाधान”

“कुत्तों की शिकायत अब झटपट हल — नगर निगम हरिद्वार ने शुरू की डॉग हेल्पलाइन, ABC से लेकर स्ट्रीट डॉग मैनेजमेंट तक मिलेगा त्वरित समाधान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार ने शहर में कुत्तों (डॉग) से संबंधित शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी निस्तारण के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन पर स्ट्रीट डॉग मैनेजमेंट, एबीसी (Animal Birth Control) सहित कुत्तों से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।नगर निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 9568844151 हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर नगर निगम हरिद्वार की अनुबंधित संस्था HSI (Humane Society International) द्वारा कार्रवाई की जाएगी। शिकायत दर्ज कराते समय शिकायत का प्रकार, पूरा पता एवं संपर्क विवरण देना अनिवार्य होगा, ताकि मौके पर पहुंचकर शीघ्र समाधान किया जा सके।शिकायत प्राप्त होने पर एचएसआई की टीम पहले कॉल के माध्यम से शिकायत की पुष्टि करेगी, तत्पश्चात फील्ड में जाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा बाद में शिकायतकर्ता को स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

इस व्यवस्था के क्रियान्वयन हेतु नगर निगम हरिद्वार में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह तलियान को नोडल अधिकारी तथा मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत चौधरी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस संबंध में नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार नंदन कुमार (आईएएस) ने कहा कि

“नगर निगम का उद्देश्य कुत्तों से जुड़ी समस्याओं का समाधान पूरी तरह मानवीय, वैज्ञानिक और समयबद्ध तरीके से करना है। हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर एबीसी कार्यक्रम सहित सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। आमजन से अपील है कि वे सहयोग करते हुए निर्धारित हेल्पलाइन नंबर पर ही अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।”

नगर निगम प्रशासन ने यह भी बताया कि शिकायत निस्तारण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए शीघ्र ही नगर निगम एवं एचएसआई के संयुक्त तत्वावधान में कम्प्लेंट मैनेजमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि कुत्तों से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु सीधे हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें, जिससे शहर में सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं मानवीय डॉग मैनेजमेंट सुनिश्चित किया जा सके

103 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भारत माता मंदिर में राष्ट्र चेतना का महोत्सव: स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की स्मृति में श्रीविग्रह स्थापना, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और सीएम फडणवीस ने बताया राष्ट्र निर्माण का अविस्मरणीय योगदान”

“परीक्षा पे चर्चा” में उत्तराखंड के हर विद्यालय की अनिवार्य भागीदारी, 7 लाख से अधिक छात्रों का रिकॉर्ड पंजीकरण, 6 फरवरी को पीएम मोदी देंगे तनावमुक्त परीक्षा का मंत्र — शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान