न्यूज़ फ्लैश
“जनता के दरबार में अफसर: हरिद्वार में हर महीने दो बार लगेगा ‘तहसील दिवस’, डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—अब मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान!” “सुबह-सुबह आबकारी का सर्जिकल स्ट्राइक: चमगादड़ टापू पार्किंग में छापा, हरियाणा की 45 पेटी अवैध शराब बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार” “पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले देहरादून हाई अलर्ट: आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक डीएम का ग्राउंड जीरो एक्शन, सड़कों से लेकर सुरक्षा तक हर व्यवस्था टाइट!” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: सिडकुल में जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 52 हुड़दंगी धराए, महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतों पर भी सख्त एक्शन” “रुड़की में एसटीएफ का बड़ा धमाका: साउथ सिविल लाइंस में छापा, 101 गैस सिलेंडर बरामद—मौके पर हंगामा, महिलाओं ने टीम को रोका!” “इश्क, शक और खौफनाक साजिश का खेल: पहले शराब में घोली नींद, फिर तकिये से दबाया दम—पत्नी-बेटी ने रची ‘आत्महत्या’ की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला बेरहम कत्ल का सनसनीखेज राज!”
Home » समापन » सीएसआईआर-सीबीआरआई, रुड़की में तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण का भव्य समापन — युवाओं को मिली ऊर्जा दक्ष और सतत भवन निर्माण तकनीकों की गहन जानकारी

सीएसआईआर-सीबीआरआई, रुड़की में तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण का भव्य समापन — युवाओं को मिली ऊर्जा दक्ष और सतत भवन निर्माण तकनीकों की गहन जानकारी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की, 18 जुलाई 2025: सीएसआईआर-केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “भवन निर्माण प्रौद्योगिकियों में नवीनतम प्रवृत्तियाँ” का समापन शुक्रवार को संस्थान परिसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 16 से 18 जुलाई तक आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न तकनीकी संस्थानों से आए प्रतिभागी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समापन समारोह में मुख्य वैज्ञानिक व वास्तुविद् श्री एस.के. नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल छात्रों की सोच को नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें सतत और ऊर्जा दक्ष निर्माण तकनीकों से भी अवगत कराते हैं। उन्होंने भवन निर्माण क्षेत्र में तकनीकी विकास और पर्यावरणीय स्थायित्व को एक साथ जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

ओडीएस प्रमुख श्री नदीम अहमद ने युवाओं में व्यावहारिक कौशल विकसित करने के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज का निर्माण उद्योग उन्नत तकनीकों और स्मार्ट समाधानों की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की उपयोगिता और भी अधिक बढ़ जाती है।

इस कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ताबिश आलम द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में श्री रजनीश सहित आउटरीच एवं प्रचार-प्रसार सेवा प्रभाग (ओडीएस) की टीम ने उत्कृष्ट समन्वय किया। प्रतिभागियों को ऊर्जा दक्ष भवन निर्माण, स्मार्ट निर्माण प्रणालियाँ और टिकाऊ तकनीकों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी अनुभव रहा।

253 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *