न्यूज़ फ्लैश
” 200 साल की हिन्दी पत्रकारिता का गौरवगान: हरिद्वार से राज्यपाल का आह्वान—लेखनी बने नवभारत निर्माण का शंखनाद, सकारात्मक पत्रकारिता से पहुँचे राष्ट्रनिर्माण का संदेश करोड़ों तक” “हर की पौड़ी पर गंगा में विलीन होंगी ‘अजित दादा’ की अस्थियाँ — 5 फरवरी को दिल्ली से हरिद्वार तक भव्य अस्थि कलश यात्रा, सुबह 11 बजे होगा पावन विसर्जन” “भारत माता मंदिर में राष्ट्र चेतना का महोत्सव: स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की स्मृति में श्रीविग्रह स्थापना, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और सीएम फडणवीस ने बताया राष्ट्र निर्माण का अविस्मरणीय योगदान” “खेड़ाजट में सनसनीखेज गोलीकांड का पर्दाफाश: मां-बेटे पर जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद” “हरिद्वार पुलिस में भूचाल! कप्तान प्रमेंद्र डोबाल का बड़ा एक्शन, आधे से ज़्यादा थाने-कोतवालियों के प्रभारी बदले, 11 इंस्पेक्टर व 4 दारोगाओं का तबादला” “परीक्षा पे चर्चा” में उत्तराखंड के हर विद्यालय की अनिवार्य भागीदारी, 7 लाख से अधिक छात्रों का रिकॉर्ड पंजीकरण, 6 फरवरी को पीएम मोदी देंगे तनावमुक्त परीक्षा का मंत्र — शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान
Home » सरेंडर » “जमीनी रंजिश में चली गोलियां, पंजनहेड़ी गोलीकांड के मुख्य आरोपित अतुल ने थाने पहुंचकर डाली हथियार समेत सरेंडर की गूंज, दो घायल एम्स में भर्ती”

“जमीनी रंजिश में चली गोलियां, पंजनहेड़ी गोलीकांड के मुख्य आरोपित अतुल ने थाने पहुंचकर डाली हथियार समेत सरेंडर की गूंज, दो घायल एम्स में भर्ती”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जमीनी विवाद को लेकर कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम पंजनहेड़ी में हुए गोलीकांड़ के आरोपित ने कनखल थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया हैै। जबकि घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कनखल क्षेत्र में ग्राम पंजनहेड़ी में हुए गोली कांड़ में सचिन और कृष्णपाल घायल हो गए थे। सचिन के एक तथा कृष्णपाल के तीन गोली लगी थी। सचिन के पेट में गोली लगने के कारण हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सचिन को एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया। घायल सचिन के बड़े भाई जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के मुताबिक अतुल पुत्र सुखबीर, तरूण पुत्र दीपक, अभिषेक पुत्र सतबीर, गौरव पुत्र प्रदीप व अभिषेक पुत्र त्रिलोंक उषा टाउनशिप आए और उकसाने का काम किया। इसी दौरान कहासुनी में अतुल आदि ने फायरिंग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। इसी बीच आरोपी अतुल चौहान कनखल थाने पहुंचा, जहां उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर पुलिस को सौंपते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और फायरिंग के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। बताते हैं कि दोनों गुटों के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है। जिला पंचायत चुनाव में अमित चौहान को जिला पंचायत सदस्य का टिकट मिलने से अतुल चौहान पक्ष नाराज है। इसके बाद से हीतमाम शिकायत और विवाद शुरू हुए। आज के गोली कांड में भूमि विवाद वजह बना। पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी मिल सके। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

300 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भारत माता मंदिर में राष्ट्र चेतना का महोत्सव: स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की स्मृति में श्रीविग्रह स्थापना, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और सीएम फडणवीस ने बताया राष्ट्र निर्माण का अविस्मरणीय योगदान”

“परीक्षा पे चर्चा” में उत्तराखंड के हर विद्यालय की अनिवार्य भागीदारी, 7 लाख से अधिक छात्रों का रिकॉर्ड पंजीकरण, 6 फरवरी को पीएम मोदी देंगे तनावमुक्त परीक्षा का मंत्र — शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान