न्यूज़ फ्लैश
“श्रीनगर में युवाओं का महासंवाद: सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे ‘विकसित भारत’ का मंत्रोच्चार, मेडिकल छात्रों को देंगे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश, डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशेष अतिथि” “शिक्षा जगत में नई जिम्मेदारी का आगाज़: डॉ. शिवकुमार चौहान ने संभाली गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी की कमान, शोध और उपलब्धियों को देंगे नई उड़ान” “हरिद्वार में ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ की गूंज: संत निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का चौथा चरण बना ऐतिहासिक जनआंदोलन, 1500 स्थानों पर एक साथ जल संरक्षण का महाअभियान” “लगातार चौथी जीत से दहाड़ा भारत! 🇮🇳 दुबे की तूफानी फिफ्टी और चक्रवर्ती की फिरकी में फंसा नीदरलैंड्स, 17 रन से जीतकर ग्रुप A में मजबूत पकड़” “21 फरवरी से सजेगा सुपर-8 का महासंग्राम! भारत-पाक समेत दिग्गज टीमों की भिड़ंत से गरजेगा ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026, सेमीफाइनल की दौड़ में मचेगा रोमांच का तूफान “ “जन-जन की सरकार पहुँची गदरजुड़ा: 118 लोगों को योजनाओं का लाभ, 86 प्रमाण पत्र मौके पर जारी, समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन ने जीता क्षेत्रवासियों का दिल”
Home » संदेश » रोड़ी “बेलवाला में चला नगर निगम का बुलडोज़र अभियान: 80 से अधिक अवैध झोपड़ियाँ ध्वस्त, 10 टन कचरा हटाकर स्वच्छता का सख्त संदेश”

रोड़ी “बेलवाला में चला नगर निगम का बुलडोज़र अभियान: 80 से अधिक अवैध झोपड़ियाँ ध्वस्त, 10 टन कचरा हटाकर स्वच्छता का सख्त संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार द्वारा आज रोड़ी बेलवाला एवं घाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन की सख्ती के तहत क्षेत्र में अवैध रूप से स्थापित 80 से अधिक अस्थायी झोपड़ियों को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया गया।रोड़ी बेलवाला के प्लाटों पर किए गए इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना एवं क्षेत्र में सुव्यवस्था स्थापित करना रहा। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम मौके पर पूर्ण रूप से उपस्थित रही और अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें 10 टन से अधिक कचरा एकत्र कर निस्तारण हेतु भेजा गया। इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा द्वारा किया गया। घाट क्षेत्र में कार्रवाई मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई। वहीं, हर की पैड़ी क्षेत्र में स्वच्छता निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल द्वारा विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की धार्मिक एवं पर्यटन महत्ता को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण और गंदगी के विरुद्ध ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

स्वच्छ एवं व्यवस्थित हरिद्वार के संकल्प को साकार करने की दिशा में नगर निगम प्रतिबद्ध है।

34 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“श्रीनगर में युवाओं का महासंवाद: सीडीएस जनरल अनिल चौहान करेंगे ‘विकसित भारत’ का मंत्रोच्चार, मेडिकल छात्रों को देंगे राष्ट्र निर्माण का प्रेरक संदेश, डॉ. धन सिंह रावत रहेंगे विशेष अतिथि”