न्यूज़ फ्लैश
“कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका का कुंभ नगरी में सघन निरीक्षण, भीड़-यातायात प्रबंधन से लेकर पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं तक दिए सख्त निर्देश” “हरिद्वार कुंभ 2027 को केंद्र का महा-सहयोग: 500 करोड़ की सौगात पर गदगद हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले—मोदी सरकार के साथ मिलकर रचेंगे दिव्य-भव्य इतिहास” “होली-रमजान से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा का बड़ा एक्शन: चौहान डेयरी से 5 कुंतल पनीर जब्त, रिलायंस गोदाम व ब्लिंककिट पर भी चला जांच का चाबुक!” “कार्मिकों की सुरक्षा पर सख्त हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – सरकारी दफ्तरों में बनेगी सख्त एसओपी, दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई” “कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ का दिल्ली दरबार में दमदार जलवा: राहुल गांधी ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला, बोले— जल्द बनूंगा आपके जिम का मेंबर!” “ऑपरेशन स्माइल की बड़ी कामयाबी: गुरुग्राम से घूमने निकले तीन मासूम हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिले, पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित लौटाया घर — परिजनों की आंखों में लौट आई मुस्कान”
Home » कामयाबी » “ऑपरेशन स्माइल की बड़ी कामयाबी: गुरुग्राम से घूमने निकले तीन मासूम हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिले, पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित लौटाया घर — परिजनों की आंखों में लौट आई मुस्कान”

“ऑपरेशन स्माइल की बड़ी कामयाबी: गुरुग्राम से घूमने निकले तीन मासूम हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिले, पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित लौटाया घर — परिजनों की आंखों में लौट आई मुस्कान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बीस फरवरी को तीन नाबालिग बालक गुरुग्राम हरियाणा से स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। घूमने की योजना बनाकर वे रेलवे स्टेशन पहुँचे और हरिद्वार आने वाली ट्रेन में बैठ गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में ऑपरेशन स्माइल के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमें रेलवे स्टेशन, हर की पैड़ी व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमणशील रहकर बिना अभिभावकों के घूमते मिले बच्चों से पूछताछ एवं सत्यापन करती हैं। 21 फरवरी को पुलिस टीम हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चेकिंग के दौरान भ्रमणशील थी। इसी दौरान तीनों बालक संदिग्ध अवस्था में लावारिस हालत में घूमते मिले। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।

टीम द्वारा मौके पर बच्चों की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें सुरक्षित रूप से बाल गृह ज्वालापुर में दाखिल कराया गया। पुनः काउंसलिंग के उपरांत बच्चों ने अपना नाम व पता बताया।

प्राप्त जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि बच्चे स्कूल के लिए घर से निकले थे, परंतु स्कूल न पहुँचने पर परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश की गई। बच्चों के न मिलने पर संबंधित थाना, गुरुग्राम (हरियाणा) में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

तीनों बालक कक्षा 6 के छात्र हैं, जो कि हरिओम इंटरनेशनल स्कूल खेड़की के विद्यार्थी हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद लगभग 2:00 बजे बिना परिजनों को बताए रेल के माध्यम से हरिद्वार आ गए थे।

स्थानीय थाने में परिजनों द्वारा पूर्व में सूचना पंजीकृत कराई जा चुकी थी।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में बिना अभिभावक के घूमता दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

रेस्क्यू किए गए बालक आर्यन पुत्र रोहित, उम्र 11 वर्ष, निवासी ग्राम खेड़की डोला, गुरुग्राम, हरियाणा

,दीपक पुत्र मिन्नत राज, उम्र 12 वर्ष, निवासी उपरोक्त

व मयंक पुत्र सुनील, उम्र 12 वर्ष, निवासी उपरोक्त को हरिद्वार पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।

115 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *