न्यूज़ फ्लैश
“105 बीघा में बिछी अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोज़र: पूरनपुर सल्लाहपुर में SDM जितेंद्र कुमार की बड़ी कार्रवाई, तीन चक्र मार्ग भी हुए अतिक्रमण मुक्त” “पुष्कर सिंह धामी का बड़ा दावा: ऐतिहासिक फैसलों से बदली उत्तराखंड की तस्वीर, 2027 हरिद्वार कुंभ को बनाएंगे भव्य-दिव्य, विकास और सख्ती की डबल रणनीति पर आगे बढ़ी सरकार” “मोहम्मद परवेज़ आलम की पहल पर हरिद्वार में वित्तीय पारदर्शिता की नई इबारत, डीएम मयूर दीक्षित बोले—‘सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन ही सुशासन की असली पहचान’” “देर रात अस्पतालों में पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित: मरीजों से सीधे संवाद, लेबर रूम से वार्ड तक लिया जायजा, साफ-सफाई और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर सख्त निर्देश” “रानीपुर में विकास की रफ्तार तेज: विधायक आदेश चौहान ने 40 लाख की तीन सड़कों का किया शुभारंभ, भाजपा सरकार की बुनियादी ढांचे पर बड़ी पहल” “काम बोलेगा, तभी मिलेगी कमान!” कप्तान नवनीत सिंह का कड़ा अल्टीमेटम—होली, रमज़ान और चारधाम यात्रा में ज़रा सी चूक पर तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही, अपराध और नशे पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान”
Home » फैसला » “हरिद्वार में बड़ा फैसला: अब होटल-ढाबों में नहीं बिकेगा मांस-अंडा, महापौर किरण जैसल की अगुवाई में निगम ने पूरे शहर में प्रतिबंध की तैयारी की”

“हरिद्वार में बड़ा फैसला: अब होटल-ढाबों में नहीं बिकेगा मांस-अंडा, महापौर किरण जैसल की अगुवाई में निगम ने पूरे शहर में प्रतिबंध की तैयारी की”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल की अध्यक्षता में आज आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में नगर क्षेत्र में मांस एवं अंडा बिक्री को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि नगर निगम की उपविधियों (Bylaws) में संशोधन कर पूरे नगर निगम क्षेत्र में कच्चे एवं पके मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

निर्णय के अनुसार होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों तथा अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में मांस से बने खाद्य पदार्थों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित की जाएगी। इससे पूर्व निगम की उपविधियों में ज्वालापुर क्षेत्र को छोड़कर अन्य नगर क्षेत्रों में मांस बिक्री पर प्रतिबंध का प्रावधान था, किंतु अब संशोधन के पश्चात यह प्रतिबंध पूरे नगर निगम क्षेत्र में समान रूप से लागू करने की तैयारी है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर निगम हरिद्वार द्वारा सराय क्षेत्र में निर्मित मीट मार्केट में ही मांस बिक्री की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा विधिवत दुकानों की नीलामी की जाएगी तथा केवल अधिकृत दुकानों को ही मांस विक्रय की अनुमति प्रदान की जाएगी।

पूर्व उपविधियों में अंडे की बिक्री के संबंध में स्पष्ट प्रावधान नहीं था। इस बार प्रस्तावित संशोधन में नगर निगम क्षेत्र में अंडों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाने का प्रावधान शामिल किया जाएगा।

यह प्रस्ताव आगामी मार्च 2026 में आयोजित होने वाली नगर निगम बोर्ड बैठक में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। अनुमोदन के पश्चात विधिक प्रक्रिया के तहत आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई की जाएगी, जिसके बाद अंतिम रूप से उपविधियां लागू की जाएंगी।

बैठक में उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भैरव सेना के सदस्य उपस्थित रहे।

46 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“काम बोलेगा, तभी मिलेगी कमान!” कप्तान नवनीत सिंह का कड़ा अल्टीमेटम—होली, रमज़ान और चारधाम यात्रा में ज़रा सी चूक पर तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही, अपराध और नशे पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान”