न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार कुंभ 2027 को केंद्र का महा-सहयोग: 500 करोड़ की सौगात पर गदगद हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले—मोदी सरकार के साथ मिलकर रचेंगे दिव्य-भव्य इतिहास” “होली-रमजान से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा का बड़ा एक्शन: चौहान डेयरी से 5 कुंतल पनीर जब्त, रिलायंस गोदाम व ब्लिंककिट पर भी चला जांच का चाबुक!” “कार्मिकों की सुरक्षा पर सख्त हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – सरकारी दफ्तरों में बनेगी सख्त एसओपी, दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई” “कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ का दिल्ली दरबार में दमदार जलवा: राहुल गांधी ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला, बोले— जल्द बनूंगा आपके जिम का मेंबर!” “ऑपरेशन स्माइल की बड़ी कामयाबी: गुरुग्राम से घूमने निकले तीन मासूम हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिले, पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित लौटाया घर — परिजनों की आंखों में लौट आई मुस्कान” “मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल! सिडकुल पुलिस की छापेमारी में बिजनौर का शातिर गिरफ्तार, नकली आधार कार्ड और मार्कशीट का भंडाफोड़”
Home » निर्देश » “प्लास्टिक पर सख्ती की मार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन, अब अनाधिकृत बिक्री और उपयोग पर सीधे लगेगा जुर्माना!”

“प्लास्टिक पर सख्ती की मार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन, अब अनाधिकृत बिक्री और उपयोग पर सीधे लगेगा जुर्माना!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग, उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के अनुपालन में पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अनाधिकृत प्लास्टिक के बिक्री व उपयोग के उल्लघंनकर्ताओं एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के कूडे में फेकनें पर जुर्मानें का प्राविधान करते हुए आदेश जारी किया गया है।

जिलाधिकारी ने आदेश निर्गत करते हुए विभिन्न विभागो के अधिकारियों को जुर्माना आरोपित करने हेतु अधिकृत किया गया है। इसमें नगर क्षेत्र में “नगर आयुक्त / स्थानीय निकायों के कार्यकारी अधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी जो कि सैनेट्री सुपरवाईजर के पद से नीचे का ना हो” को प्लास्टिक अपशिष्ट के उल्लंघन में जुर्माना आरोपित करने हेतु अधिकृत किया गया है। इस क्रम में पर्यावरण संरक्षण व जनहित में ग्रामीण क्षेत्रों के अन्तर्गत अनाधिकृत प्लास्टिक के बिक्री व उपयोग और प्लास्टिक अपशिष्ट को कूडे में फेकने के उल्लंघन में जुर्माना आरोपित करने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव / ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, विकास खण्ड स्तर पर विकास खण्ड की सीमान्तर्गत सचिव क्षेत्र पंचायत एवं सहायक विकास अधिकारी (पं०) को अधिकृत किया गया है।

53 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *