(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी और अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोकशी के एक मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बहादराबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 21/26 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत नामजद आरोपी शमीम पुत्र अख्तर निवासी ग्राम मरगुबपुर, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार को 27-28 फरवरी 2026 की रात पुलिस टीम ने धर दबोचा। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।
एसएसपी हरिद्वार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गौ तस्करी और गोकशी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश कुमार और कांस्टेबल चंदन शामिल रहे।











































