न्यूज़ फ्लैश
“शौचालय निर्माण के 3 लाख के टेंडर में घूसखोरी का खेल: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया ब्लॉक का अकाउंटेंट, विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप” “हरिद्वार के बहादराबाद में गौ तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 7 शातिर अपराधियों पर कसा शिकंजा, बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, न्यायालय तक पहुंची चालानी रिपोर्ट से मचा हड़कंप!” “युवा जोश की गूंज से गूंजा हरिद्वार! लक्सर के तरुण सैनी बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, जीत के बाद हरिद्वार से देहरादून तक जश्न और आतिशबाजी का माहौल” “जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप: सगे भाइयों के बीच भयंकर संग्राम, लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर हमला, महिलाओं की भी एंट्री, पूरा मामला कैमरे में कैद—वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल” “अलीपुर में आग का तांडव: स्कूल पार्किंग में खड़ी दो बसें धू-धू कर जलीं, रात में मचा हड़कंप—दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू में आई भीषण आग!” “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जया मैक्सवेल हॉस्पिटल की शानदार पहल: 300 लोगों को मिला मुफ्त इलाज, विधायक रवि बहादुर की मौजूदगी में सजा स्वास्थ्य सेवा का महाशिविर”
Home » मुकदमा » “अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की बड़ी कार्रवाई से फिर गरमाया उत्तराखंड। दिल्ली CBI थाने में दर्ज हुआ पहला केस, देहरादून–ऋषिकेश में जांच तेज ‘VIP’ एंगल से मचा हड़कंप, न्याय की उम्मीद में टिकी प्रदेश की नजरें”

“अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की बड़ी कार्रवाई से फिर गरमाया उत्तराखंड। दिल्ली CBI थाने में दर्ज हुआ पहला केस, देहरादून–ऋषिकेश में जांच तेज ‘VIP’ एंगल से मचा हड़कंप, न्याय की उम्मीद में टिकी प्रदेश की नजरें”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून।उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने औपचारिक रूप से जांच की कमान संभाल ली है। CBI ने इस मामले में पहली एफआईआर दिल्ली स्थित CBI थाना SC-2 में दर्ज कर ली है। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही जांच एजेंसी की टीम देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है, जहां पूछताछ और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि सितंबर 2022 में पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को सत्र न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

हाल के दिनों में यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया, जब ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो जारी कर हत्या में एक ‘वीआईपी’ की संलिप्तता का आरोप लगाया। इसके बाद प्रदेशभर में CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गए।

जनदबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 जनवरी 2026 को CBI जांच की सिफारिश की थी। अब CBI की सक्रियता से पीड़ित परिवार और जनता को न्याय की उम्मीद जगी है। विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

391 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार के बहादराबाद में गौ तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 7 शातिर अपराधियों पर कसा शिकंजा, बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, न्यायालय तक पहुंची चालानी रिपोर्ट से मचा हड़कंप!”

“जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप: सगे भाइयों के बीच भयंकर संग्राम, लाठी-डंडों और पत्थरों से जमकर हमला, महिलाओं की भी एंट्री, पूरा मामला कैमरे में कैद—वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल”