न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार से मिशन 2027 का बिगुल: अमित शाह ने बीजेपी कोर कमेटी संग किया गहन मंथन, धामी सरकार के कामकाज और चुनावी रणनीति पर बना जीत का रोडमैप” “अब हर ब्लॉक में मिलेंगी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान, 6 माह में प्रदेशभर में पहुंचेगी आधुनिक जांच सेवाएं” “पुरानी पेंशन बहाल करो सरकार” — कर्मचारियों की हुंकार, विधायक रवि बहादुर को सौंपा ज्ञापन; 2027 चुनावी मांगपत्र में शामिल करने का आश्वासन “अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर कांग्रेस का विरोध, काले झंडे दिखाने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तुलसी चौक पर ही हिरासत में लिया, अंकिता भंडारी हत्याकांड और सरकार की नीतियों को लेकर उठाए सवाल” “यूपीएससी की 708वीं रैंक पर बड़ा सस्पेंस: ‘फैरुज फातिमा’ नाम की दो युवतियों ने किया चयन का दावा, उत्तराखंड के कलियर से लेकर केरल तक मची हलचल, असली टॉपर कौन — अब आयोग की मार्कशीट से ही खुलेगा राज” “हरिद्वार की जनसभा में गरजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: “केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर”, धामी सरकार के 4 साल के कामों की जमकर की तारीफ”
Home » बैठक » “हरिद्वार से मिशन 2027 का बिगुल: अमित शाह ने बीजेपी कोर कमेटी संग किया गहन मंथन, धामी सरकार के कामकाज और चुनावी रणनीति पर बना जीत का रोडमैप”

“हरिद्वार से मिशन 2027 का बिगुल: अमित शाह ने बीजेपी कोर कमेटी संग किया गहन मंथन, धामी सरकार के कामकाज और चुनावी रणनीति पर बना जीत का रोडमैप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोडविन होटल में प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां अब सतह पर दिखने लगीं हैं। शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोडविन होटल में प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें सरकार और संगठन में तालमेल अपर जोर दिया गया. गृह मंत्री के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा रही है, जहां संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीति और धामी सरकार के विकास कार्यों पर गहन मंथन हुआ. इसके साथ ही मजबूती से तैयारियों पर जुटने के निर्देश भी दिए गए हैं।बैठक में उत्तराखंड के शीर्ष 24 नेता शामिल रहे. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत सहित प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे।

77 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर कांग्रेस का विरोध, काले झंडे दिखाने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तुलसी चौक पर ही हिरासत में लिया, अंकिता भंडारी हत्याकांड और सरकार की नीतियों को लेकर उठाए सवाल”

“यूपीएससी की 708वीं रैंक पर बड़ा सस्पेंस: ‘फैरुज फातिमा’ नाम की दो युवतियों ने किया चयन का दावा, उत्तराखंड के कलियर से लेकर केरल तक मची हलचल, असली टॉपर कौन — अब आयोग की मार्कशीट से ही खुलेगा राज”