न्यूज़ फ्लैश
“गंगनहर में नहाने उतरे दो युवक बने काल का शिकार: 4 दिन बाद SDRF ने बरामद किए दोनों के शव, पिरान कलियर से आसफनगर झाल तक चला सर्च ऑपरेशन, परिजनों में पसरा मातम” “चारधाम से कांवड़ तक अलर्ट मोड में हरिद्वार पुलिस: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त फरमान—अपराध पर जीरो टॉलरेंस, वीकेंड ट्रैफिक रहेगा चाक-चौबंद!” “हरिद्वार पुलिस का सम्मान समारोह: 41 जांबाज जवानों को मिला ‘मैन/वुमेन ऑफ द मंथ’ का खिताब, 5 महिला कर्मियों ने भी बढ़ाया मान—एसएसपी नवनीत सिंह ने सराहा उत्कृष्ट सेवा और जनसेवा का जज्बा” “दक्षेश्वर महादेव धाम में आस्था का भव्य संगम: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दुग्धाभिषेक व यज्ञ-हवन कर प्रदेश की खुशहाली मांगी, 2027 कुंभ को दिव्य-भव्य और ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प” “चारधाम यात्रा 2026 को मिलेगा हाईटेक सुरक्षा कवच: अब बिना ‘ग्रीन कार्ड’ नहीं दौड़ेंगे यात्री वाहन, हर सफर होगा सुरक्षित और पारदर्शी!” “हरिद्वार पुलिस में फिर गरजी कप्तान की ‘तबादला एक्सप्रेस’, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के बड़े फेरबदल से महकमे में हलचल तेज”
Home » संकल्प » “दक्षेश्वर महादेव धाम में आस्था का भव्य संगम: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दुग्धाभिषेक व यज्ञ-हवन कर प्रदेश की खुशहाली मांगी, 2027 कुंभ को दिव्य-भव्य और ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प”

“दक्षेश्वर महादेव धाम में आस्था का भव्य संगम: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दुग्धाभिषेक व यज्ञ-हवन कर प्रदेश की खुशहाली मांगी, 2027 कुंभ को दिव्य-भव्य और ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दक्षेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना एवं यज्ञ हवन कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की इसी कामना के साथ साथ वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य,भव्य ढंग व सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए दक्षेश्वर महादेव से प्रार्थना की।

इस अवसर पर उन्होंने पंचायती अखाड़ा श्री महानिर्वाणी के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज से उनकी कुशल क्षेम ली तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के धार्मिक एवं संस्कृति विरासत के सरंक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि साधु-संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सरकार को समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।

 

इस अवसर पर श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी पूरी कैबिनेट द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई उन्होंने कहा कि दिव्य एवं भव्य कुंभ आयोजन के लिए संत समाज द्वारा राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप धर्मनगरी हरिद्वार के विधायक हैं लिहाजा आगामी कुंभ को भव्यता दिव्यता प्रदान करना आपकी विशेष जिम्मेदारी है

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी भाजपा के कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा सुमित लखेरा मनोज वर्मा प्रशांत सैनी भूपेंद्र कुमार मुकुल पाराशर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

58 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार पुलिस का सम्मान समारोह: 41 जांबाज जवानों को मिला ‘मैन/वुमेन ऑफ द मंथ’ का खिताब, 5 महिला कर्मियों ने भी बढ़ाया मान—एसएसपी नवनीत सिंह ने सराहा उत्कृष्ट सेवा और जनसेवा का जज्बा”