न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार कुंभ 2027 को केंद्र का महा-सहयोग: 500 करोड़ की सौगात पर गदगद हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले—मोदी सरकार के साथ मिलकर रचेंगे दिव्य-भव्य इतिहास” “होली-रमजान से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा का बड़ा एक्शन: चौहान डेयरी से 5 कुंतल पनीर जब्त, रिलायंस गोदाम व ब्लिंककिट पर भी चला जांच का चाबुक!” “कार्मिकों की सुरक्षा पर सख्त हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – सरकारी दफ्तरों में बनेगी सख्त एसओपी, दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई” “कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ का दिल्ली दरबार में दमदार जलवा: राहुल गांधी ने गले लगाकर बढ़ाया हौसला, बोले— जल्द बनूंगा आपके जिम का मेंबर!” “ऑपरेशन स्माइल की बड़ी कामयाबी: गुरुग्राम से घूमने निकले तीन मासूम हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिले, पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित लौटाया घर — परिजनों की आंखों में लौट आई मुस्कान” “मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल! सिडकुल पुलिस की छापेमारी में बिजनौर का शातिर गिरफ्तार, नकली आधार कार्ड और मार्कशीट का भंडाफोड़”
Home » कार्यवाही » “मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल! सिडकुल पुलिस की छापेमारी में बिजनौर का शातिर गिरफ्तार, नकली आधार कार्ड और मार्कशीट का भंडाफोड़”

“मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल! सिडकुल पुलिस की छापेमारी में बिजनौर का शातिर गिरफ्तार, नकली आधार कार्ड और मार्कशीट का भंडाफोड़”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे सत्यापन एवं सघन चैकिंग अभियान के सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा एक ऐसे मोबाईल रिपेरिंग की दुकान का भंडांफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है जहां आरोपी युवक इलेक्ट्रानिक उपकरण के सहारे फर्जी आधारा कार्ड/फर्जी मार्कशीट अन्य कुटरचित दस्तावेज बनाकर फायदा कमा रहा था।

संयुक्त टीम ने सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान थाना सिडकुल क्षेत्र में पिपलेश्वर मन्दिर के पास रावली महदूद में मोबाईल रिपेरिंग की दुकान में छापेमारी की तो एक व्यक्ति स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधारा कार्ड/मार्कशीट व अन्य दस्तावेज बनाता हुआ पाया गया।पूछताछ में आरोपी व्यक्ति द्वारा अपना नाम पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद थान सिडकुल जिला हरिद्वार बताया तथा फर्जी आधारा कार्ड/फर्जी मार्कशीट व अन्य इलेक्ट्रानिक दस्तावेज बनाने की जानकारी दी।

आरोपी द्वारा जारी किए गये दस्तावेजों के सम्बन्ध में बताया कि जो लोग सिडकुल में नौकरी करने बाहरी राज्यों से आते है उनको उत्तराखण्ड के आधार कार्ड व अन्य कागजात की अवश्यकता होने पर मै किसी भी आधार कार्ड मे नाम पता चेंज व उम्र कम ज्यादा कर व प्रिंट निकालकर कस्टमर को दे देता हूँ।

आरोपी पुनीत कुमार की दुकान की तलाशी से 04 नग आधार कार्ड (02 कूटरचित), 09 हाईस्कूल अंकतालिकायें कूटरचित छायाप्रतिंया बरामद हुयी है जिसके सम्बन्ध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0- 74/2026 धारा-318(2)/336(3)/338/339 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया है। आरोपित

पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद थान सिडकुल जिला हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।

 

बरामदगी

1- 01 लैपटाप सिल्वर

2- 01 लैपटाप चार्जर,

3- 01 कलर प्रिंटर स्कैनर

4- 01 की-बोर्ड

5- 04 आधार कार्ड (02 कूटरचित)

6- 09 हाईस्कूल अंकतालिकायें कूटरचित छायाप्रतिंया

149 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *