न्यूज़ फ्लैश
“स्वच्छता की नई पहचान, समावेशिता की मिसाल। किन्नर समाज की प्रतिनिधि सोनिया बनीं नगर निगम हरिद्वार की ‘स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर’, इतिहास में पहली बार गूंजा सम्मान का संदेश” “उत्तराखंड की कानून व्यवस्था रसातल में, अंकिता हत्याकांड सरकार के माथे पर बदनुमा दाग — प्रीतम सिंह का ऐलान: 16 फरवरी को राज्यपाल आवास घेराव, रुड़की से उमड़ेंगे 5000 कांग्रेसी” “पौड़ी में जंगल का खौफनाक मंजर: घास काटने गई महिला पर भालू का जानलेवा हमला, गंभीर हालत में एयरलिफ्ट की तैयारी, इलाके में दहशत—वन विभाग अलर्ट” “हरिद्वार पुलिस की बड़ी और सराहनीय कामयाबी: नाबालिग बेटी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से दबोचा, बहादराबाद पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर दिखाई मुस्तैदी” “मदरसा बोर्ड को अलविदा, नई राह पर धामी सरकार उत्तराखंड में राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन प्रो. सुरजीत सिंह गांधी बने अध्यक्ष, अब प्राधिकरण तय करेगा मदरसों का संचालन और सिलेबस” “रोड कटिंग की मनमानी पड़ी भारी! जिला प्रशासन का पिटकुल पर बड़ा एक्शन — XEN व ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज, अनुमति रद्द, मशीनरी जब्त”
Home » खेल » “योगस्थली के मैदान में हॉकी का महाकुंभ अंडर-18 बालिका स्टेट चैंपियनशिप में नैनीताल बनाम पौड़ी का ज़बरदस्त मुकाबला, हरिद्वार में खेला गया रोमांच और जोश से भरा मैच

“योगस्थली के मैदान में हॉकी का महाकुंभ अंडर-18 बालिका स्टेट चैंपियनशिप में नैनीताल बनाम पौड़ी का ज़बरदस्त मुकाबला, हरिद्वार में खेला गया रोमांच और जोश से भरा मैच

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल जनपद की टीमों के बीच अंडर-18 बालिका वर्ग हॉकी स्टेट चैंपियनशिप का रोमांचक मुकाबला हरिद्वार स्थित योगस्थली खेल परिसर के वंदना कटारिया ग्राउंड में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन हरिद्वार हॉकी कोच दीपक जोशी, महिला हॉकी कोच शिखा बिष्ट एवं खेलो इंडिया के कोच सौरभ पटवाल के कुशल नेतृत्व में किया गया।

मैच का शुभारंभ भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री एवं हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष विपिन चौधरी तथा लोकपाल मनरेगा राकेश चौधरी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उत्साहवर्धन कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अनुशासन एवं समर्पण से खेलने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के दौरान दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन तालमेल, तेज गति और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों को पूरे मैच के दौरान रोमांचक खेल देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत की सराहना करते हुए आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रदेश में हॉकी खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच नवीन चौहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य आजाद वीर सहित अनेक खेल प्रेमी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

30 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“मदरसा बोर्ड को अलविदा, नई राह पर धामी सरकार उत्तराखंड में राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन प्रो. सुरजीत सिंह गांधी बने अध्यक्ष, अब प्राधिकरण तय करेगा मदरसों का संचालन और सिलेबस”