न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » जायजा » “कांवड़ मेला 2025: अंतिम चरण में उमड़ी आस्था की भीड़, हर की पैड़ी पर पहुंचे एसएसपी डोभाल, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा”

“कांवड़ मेला 2025: अंतिम चरण में उमड़ी आस्था की भीड़, हर की पैड़ी पर पहुंचे एसएसपी डोभाल, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले 2025 का अंतिम चरण तेज़ी से चल रहा है। भारी भीड़ के बीच श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान व जल भरने के लिए उमड़ रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।एसएसपी डोभाल अपने मातहत अधिकारियों के साथ हर की पैड़ी पहुंचे और संध्या आरती में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं की आस्था और व्यवस्था का संतुलन बनाए रखने की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर की पैड़ी पर हर शिवभक्त की आस्था जुड़ी है, इसलिए यहां सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।एसएसपी ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी ड्यूटी की समीक्षा की और कहा कि अब तक सभी पुलिसकर्मियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरे समर्पण और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएंगे।एसएसपी डोभाल ने निर्देश दिए कि भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, गश्त और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार CCTV और ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है।कांवड़ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! सड़कों से मेला भूमि तक युद्धस्तर पर काम, मेलाधिकारी सोनिका ने लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728