न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा 2026 से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले सीएमओ, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा विशेष हेल्थ प्लान!” “हरिद्वार पहुंचे आईजी राजीव स्वरुप, अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; बोले— संवेदनशील जनपद में पुलिसिंग का स्तर और बेहतर बनाएं” “श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!”
Home » कार्यवाही » ज्वालापुर पुलिस की शानदार कार्रवाई: सीसीटीवी बैटरी चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बैटरी और i-10 कार बरामद

ज्वालापुर पुलिस की शानदार कार्रवाई: सीसीटीवी बैटरी चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बैटरी और i-10 कार बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने सीसीटीवी बैटरियों की चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बैटरी और वारदात में प्रयुक्त कार i-10 बरामद की है।गुड़गांव की टेक्नीशियन कंपनी में कार्यरत राहुल कुमार की शिकायत पर राइस मिल तिराहा ज्वालापुर बाईपास से नगर नियंत्रण सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम की दो OKAYA कंपनी की बैटरियां चोरी होने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संदिग्धों से पूछताछ और क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया।

गश्त के दौरान सेक्टर-2 के पास से तीन संदिग्धों — जोगराज कुमार, आकाश और गणेश गोस्वामी उर्फ नंदु — को दबोच लिया गया। तीनों आरोपी रुड़की के ब्रहमपुर गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन नेगी, कांस्टेबल महावीर, अंकुर चौधरी, अजय पंवार और दीपक चौहान शामिल रहे। विधिक कार्रवाई जारी है।

 

195 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 8 6
Users Today : 191
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 8 6
Users Today : 191
Users Yesterday : 866