न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!
Home » सनसनी » पूर्व सैनिक ने रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत – इलाके में फैली सनसनी

पूर्व सैनिक ने रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत – इलाके में फैली सनसनी

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी आज सुबह एक दर्दनाक घटना का गवाह बनी, जब एक पूर्व सैनिक कुलदीप त्यागी (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने अपनी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।मृतक कुलदीप त्यागी, पुत्र ओमकार त्यागी, कुछ वर्ष पहले भारतीय सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले चुके थे और अपने परिवार के साथ डिफेंस कॉलोनी में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह उन्होंने घर में रखी रायफल की नली अपनी ठोड़ी के पास रखकर ट्रिगर दबा दिया,

जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे तो देखा कि कुलदीप का शव खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिचित भी मौके पर पहुंच गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।फिलहाल परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

ALSO READ  हरिद्वार गोलीकांड: कनखल में 22 वर्षीय सुमित चौधरी की दिनदहाड़े हत्या, अज्ञात बदमाश फरार – धर्मनगरी में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 7 7
Users Today : 833
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 3 7 7
Users Today : 833
Users Yesterday : 1097