न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » लौटे » “इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच भारत का ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू, पहले जत्थे में 100 से अधिक छात्र भारत लौटे”

“इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच भारत का ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू, पहले जत्थे में 100 से अधिक छात्र भारत लौटे”

(शहजाद अली हरिद्वार)इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध जैसे हालात के मद्देनज़र भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान के तहत भारत ने बृहस्पतिवार सुबह ईरान से छात्रों के पहले जत्थे को सकुशल स्वदेश वापस लाया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पहले जत्थे में 100 से अधिक भारतीय छात्र शामिल थे। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार की शीर्ष प्राथमिकता विदेशों में रह रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा है। ईरान में इस समय लगभग 4,000 से अधिक भारतीय नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से लगभग आधे छात्र हैं।

सरकार ने उत्तरी ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचाया, जहां से उन्हें भारत लाया गया। यह पूरा अभियान विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और अन्य एजेंसियों के समन्वय से अंजाम दिया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम संकट की इस घड़ी में हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऑपरेशन सिंधु इसी का प्रमाण है।”

सरकार की इस तत्परता और मुस्तैदी की देशभर में सराहना हो रही है। भविष्य में अन्य भारतीयों को भी क्रमबद्ध तरीके से सुरक्षित वापस लाने की योजना पर काम ज़ारी है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 2 5
Users Today : 317
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 2 5
Users Today : 317
Users Yesterday : 1253