न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » Uncategorized » जिलाधिकारी ने गेहूं की फसल की कटाई कर क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने गेहूं की फसल की कटाई कर क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने मंगलवार को तहसील हरिद्वार के अंतर्गत ग्राम सहदेवपुर शहवाजपुर में गेहूं की फसल की कटाई कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कास्तकार कुलवंत सिंह के खेत में पहुंचकर गेहूं की कटाई प्रक्रिया को देखा और फसल की गुणवत्ता की जानकारी ली।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसान से संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी और राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र ने जानकारी दी कि खेत संख्या 498 पर एक समबाहु त्रिभुज (क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर) में की गई फसल कटाई में 31.200 किलोग्राम गेहूं प्राप्त हुआ, जो औसत उपज से अधिक है।

निरीक्षण के दौरान सहा. भूलेखाधिकारी एवं अपर सांख्यकी अधिकारी उत्तम सिंह चौहान, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक अरविंद सिंह सैनी, पटवारी प्रवीण आर्य, पटवारी कु. बीना कैन्तुरा, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

ALSO READ  डकैती में वांछित पांच हजार का इनामी शातिर चोर साथी समेत गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने बरामद की पांच चोरी की बाइकें – महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे वारदातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 951