न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सोशल मीडिया वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 9 आरोपी हिरासत में; महिला-पुरुष भी शामिल BIG BREAKING:Gen Z के प्रदर्शन पर संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति की दो टूक—विरोध हो, लेकिन संस्कार और संयम के साथ BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश
Home » निर्देश » हरिद्वार को धार्मिक, आर्थिक और नवाचार का केंद्र बनाएं — राज्यपाल का कांवड़ यात्रा और अर्धकुंभ की तैयारियों पर विशेष जोर

हरिद्वार को धार्मिक, आर्थिक और नवाचार का केंद्र बनाएं — राज्यपाल का कांवड़ यात्रा और अर्धकुंभ की तैयारियों पर विशेष जोर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने डाम कोठी हरिद्वार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और हरिद्वार के सर्वांगीण विकास हेतु नवाचार पर आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की टिहरी में महिलाओं के एनिमिक सर्वे की सराहना करते हुए उसी तरह के प्रयास हरिद्वार में भी लागू करने को कहा।राज्यपाल ने कांवड़ यात्रा और आगामी अर्धकुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे प्रोफेशनल ढंग से संचालित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने श्रद्धालुओं की आस्था को फोटो-वीडियोग्राफी के माध्यम से संजोने और कांवड़ यात्रा की महत्ता को उजागर करने पर बल दिया। साथ ही, प्रयागराज कुम्भ मेले में एसडीआरएफ के अनुभवों को साझा करने की बात कही।उन्होंने निर्देश दिया कि हरिद्वार को न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि आर्थिक हब के रूप में भी विकसित किया जाए। आंगनबाड़ी ‘सुपर स्टार’ योजना की सराहना करते हुए उन्होंने बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान देने को कहा। इसके अलावा, साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और वन विभाग की गतिविधियों को विस्तार से समझने पर बल दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ALSO READ  "शिवभक्तों की सेवा में सड़क पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित! कांवड़ पटरी मार्ग का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और दिए सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 7 5
Users Today : 920
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 7 5
Users Today : 920
Users Yesterday : 1179