न्यूज़ फ्लैश
“ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार” “NH पर तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की दर्दनाक मौत, महिला डॉक्टर सदमे में—टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटी” “इंतजार खत्म! CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी—अब बस रोल नंबर डालो और तुरंत देखो अपना स्कोर”
Home » बिज़नेस » मुख्यमंत्री ने ‘लैब ऑन व्हील्स – मोबाइल साइंस लैब परियोजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने ‘लैब ऑन व्हील्स – मोबाइल साइंस लैब परियोजना’ के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ‘लैब ऑन व्हील्स – मोबाइल साइंस लैब’ परियोजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।

इस चरण में प्रदेश के नौ शेष जिलों के लिए 9 मोबाइल साइंस लैब्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान शिक्षा को रोचक और व्यवहारिक बनाने हेतु की गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने कैम्प कार्यालय परिसर में इन मोबाइल लैब्स में प्रदर्शित विज्ञान मॉडलों का अवलोकन भी किया। विदित हो कि प्रथम चरण के अंतर्गत पूर्व में चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी जिलों में इन मोबाइल लैब्स का संचालन सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

यूकाॅस्ट (उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाना और विज्ञान संचार गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। इन मोबाइल साइंस लैब्स के माध्यम से कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी और गणित जैसे विषयों को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा।

द्वितीय चरण में यह पहल उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में लागू की जा रही है।

इस शुभारंभ अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा, साइंस सिटी के सलाहकार जी.एस. रौतेला, यूकाॅस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डी.पी. उनियाल, परियोजना समन्वयक ई. जितेन्द्र कुमार समेत कई अन्य गणमान्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

286 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *